Move to Jagran APP

युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : सन्नी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने युवा मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग के ग्रह निवास पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 09:50 PM (IST)
युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : सन्नी
युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ : सन्नी

संवाद सहयोगी, मोगा : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने युवा मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग के ग्रह निवास पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ जालंधर से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा स्पो‌र्ट्स सेल के इंचार्ज मनीष विज, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष तरलोचन सिंह गिल, योगेश गर्ग भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

इस दौरान सन्नी शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को लोगों की तरफ से भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में पूरी मेहनत एवं लगन से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पहचान मिलती है, अमित शाह इसकी मिसाल है जो भारतीय जनता पार्टी में पार्टी के बैनर तथा पोस्टर लगाते थे, लेकिन आज वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ देश के गृह मंत्री के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर 2 मिनट का मौन रखते हुए उनके आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष तरलोचन सिंह गिल, योगेश गर्ग, मुनीश मेनराय उपाध्यक्ष, विक्की सितारा जिला सचिव, साहिल मित्तल, कशिश धमीजा, दविन्द्र बधनी, शिव टंडन, गगन अरोड़ा कोट इसे खा, राजन सूद, लोकेश शर्मा लक्की, सौरभ शर्मा, अरुण गर्ग, दविन्द्र बराड़ के अलावा अन्य उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.