Move to Jagran APP

सभी 50 वार्डो में उतारे प्रत्याशी, डरने की जरूरत नहीं: अश्वनी शर्मा

। किसान आंदोलन के चलते गहरी निराशा में डूबी जिला भाजपा इकाई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा में नई जान फूंक गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 05:00 AM (IST)
सभी 50 वार्डो में उतारे प्रत्याशी, डरने की जरूरत नहीं: अश्वनी शर्मा
सभी 50 वार्डो में उतारे प्रत्याशी, डरने की जरूरत नहीं: अश्वनी शर्मा

सत्येन ओझा. मोगा

loksabha election banner

किसान आंदोलन के चलते गहरी निराशा में डूबी जिला भाजपा इकाई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा में नई जान फूंक गए। डा.सीमांत गर्ग ने पार्टी को निराशा के माहौल से निकालने के लिए 25 नवंबर को बैठक बुलाकर जान फूंकने की कोशिश की थी। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रविवार को डा. गर्ग के उस प्रयास पर मुहर लगाकर संकेत दे दिए कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के प्रभाव में पुलिस व प्रशासन की मदद से भाजपा की आवाज को दबाकर नहीं रख सकती।

पूरा परिदृश्य ही बदल गया

छह दिसंबर का दृश्य शहर अभी भूला नहीं है। जब महज 20-25 की संख्या में पहुंचे खुद को किसान आंदोलन के हितैषी बताने वाले छात्र संगठन के सदस्यों ने शहीदी पार्क में एक समारोह में भाग लेने पहुंचे दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस को घेर लिया था। इन युवकों ने 300 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में आधा घंटे तक हंस के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए थे। खुद स्थानीय भाजपा नेताओं को पिछले दरवाजे से खिसकना पड़ा था।

रविवार को शहर में माहौल बिलकुल उलट था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सांसद श्वेत मलिक, तीक्ष्ण सूद व मनोरंजन कालिया के साथ यहां पहुंचे तो पुलिस ने पुराना मोगा क्षेत्र को पुलिस छावनी में ही नहीं बदला बल्कि 90 दिन से आम लोगों के लिए बंद रास्ता भी भाजपा नेताओं के लिए खोल दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के घर के बाहर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने लोहे की बाड़ लगाकर एक जगह में सीमित कर दिया था। धरनास्थल से लेकर ढींगड़ा होटल तक पुलिस बल भारी तैनात था। जिला पुलिस कप्तान हरमनबीर सिह विनय शर्मा के निवास पर पहुंचे थे।

निगम चुनाव को लेकर किया शंखनाद : अश्वनी शर्मा ने स्थानीय भाजपा नेताओं से सभी 50 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारने को कहा। साथ ही कहा किसी से डरने की जरूरत नहीं है। एक छोटे से कार्यकर्ता को भी किसी ने डराने की कोशिश की तो भाजपा की पूरी प्रदेश कोर कमेटी उस डराने वाले को सबक सिखाने आएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने निगम चुनाव को लेकर पार्टी की बैठक सोमवार को बुलाई है।

इस दौरान भाजपा नेता मोहनलाल सेठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गर्ग एडवोकेट, डा. सीमांत गर्ग, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना गोयल आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.