भाजपा लीगल सेल के प्रदेश कनवीनर वर्मा का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल पंजाब के कन्वीनर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति के सदस्य रह चुके एनके वर्मा को बनाए जाने पर प्रदेश भर से लीगल सेल के नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत किया। चंडीगढ़ से वापस लौटकर भाजपा लीगल सेल के प्र
जागरण संवाददाता, मोगा
भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल पंजाब के कनवीनर बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुशासन समिति के सदस्य रह चुके एनके वर्मा को बनाए जाने पर प्रदेश भर से लीगल सेल के नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में स्वागत किया।
चंडीगढ़ से वापस लौटकर भाजपा लीगल सेल के प्रदेश स्तरीय नेता सुनील गर्ग एडवोकेट ने बताया कि श्री वर्मा जुझारू नेता हैं। उनकी नियुक्ति के लिए मोगा से सुनील गर्ग एडवोकेट, राजपुरा से लीगल सेल के नेता एडवोकेट संजय गर्ग, बठिडा से एडवोकेट राजिदर शर्मा, फिरोजपुर से अश्वनी ढींगड़ा, लुधियाना से राकेश शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ.सुभाष शर्मा, मलविदर सिंह एवं महासचिव संगठन दिनेश कुमार का आभार व्यक्त किया है। उक्त नेताओं ने कहा कि इस समय प्रदेश में समय के हालातों को देखते हुए भाजपा के हर विग को सक्रिय करने की जरूरत है, क्योंकि प्रदेश में अब तक हर पार्टियों को देख चुके लोग ऐसी पार्टी की ओर से देख रहे हैं जो सत्ता में उनकी आवाज बन सके।