Move to Jagran APP

'चाय पर चर्चा' से भाजपा ने फूंका निगम चुनाव का बिगुल

भाजपा ने रविवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी में चाय पर चर्चा में नगर निगम चुनाव का बिगुल फूंक दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:57 PM (IST)
'चाय पर चर्चा' से भाजपा ने फूंका निगम चुनाव का बिगुल
'चाय पर चर्चा' से भाजपा ने फूंका निगम चुनाव का बिगुल

जागरण संवाददाता, मोगा : भाजपा ने रविवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी में 'चाय पर चर्चा' में नगर निगम चुनाव का बिगुल फूंक दिया। जिला भाजपा महिला मोर्चा लीना गोयल के निवास पर हुई 'चाय पर चर्चा' में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना गोयल व महामंत्री शिल्पा बंसल के चुनाव मैदान में उतारने पर पार्टी ने मुहर लगा दी।

loksabha election banner

इस मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, भाजपा को वैचारिक रूप से समर्थन कर रहे समाजसेवी संस्था 'प्रयास' के संस्थापक डा. सीमांत गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बेहतर राजनीतिक विकल्प देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की आवाज बनें और शहर की बेहतरी में हर कार्यकर्ता योगदान दें।

गौरतलब है कि रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई 'चाय पर चर्चा' में फ्रैंड्स कालोनी के निवासी बड़ी संख्या में पहुंचे थे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भल्ला, डॉ.सीमांत गर्ग, पंजाब प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रोमिला मेनराय, शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष वरुण भल्ला आदि पहुंचे थे। पार्टी की पहली ही 'चाय पर चर्चा' मे भाजपा के दिग्गजों ने भाजपा के प्रति लोगों का मन टटोला, हर मुद्दे पर लोगों के साथ चर्चा हुई, साथ ही जनता की अपेक्षाएं भी जानीं। इसी बीच जनता से मिले समर्थन को देखते हुए पार्टी ने पहले चरण में जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना गोयल व महामंत्री शिल्पा बंसल के चुनाव मैदान में खड़े करने का ऐलान कर लिया। हालांकि जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि प्रत्याशी की अंतिम सूची प्रदेश हाईकमान की सहमति के बाद ही जारी होगी। अगर कोई फेरबदल होता है तो जिसको भी टिकट मिलेगी सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर काम करेंगे।

शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष वरुण भल्ला ने हर बूथ पर दस-दस कार्यकर्ताओं की सूची अभी से तैयार करने पर बल दिया। इसकी जिम्मेदारी जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल गर्ग को सौंपी गई। श्री गर्ग जल्द ही शहर के सभी 50 वार्डों में बूथ लेबल तक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पार्टी के जिलाध्यक्ष को सौंपेगे, ताकि अभी तक से चुनाव प्रबंधन की पूरी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.