राधे-राधे ट्रस्ट ने मनाया मां चितपूर्णी का जन्मदिवस
शिवाला मंदिर मे चितपूर्णी माता का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुष्पों की माला घी का दीपक और माता रानी को चुन्नी चढ़ाई गई।
संवाद सहयोगी, मोगा
शिवाला मंदिर मे चितपूर्णी माता का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुष्पों की माला, घी का दीपक और माता रानी को चुन्नी चढ़ाई गई।
राधे-राधे ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने केक काट कर माता रानी के आगे हाथ जोड़ कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने की प्रार्थना की। ट्रस्ट के सदस्यों ने माता रानी की भेंट गाकर जयकारे लगाए। ट्रस्ट की संस्थापिका राजश्री शर्मा ने मां की मूर्ति को भोग लगाया। उन्होंने कहा कि दरबार में महामाई से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की गई। चितपूर्णी माता का जन्मदिवस मनाने के लिए शिवाला मंदिर में सचिव कंचन ग्रोवर, कैशियर गीतिका ग्रोवर,चेयरमैन देव प्रिय त्यागी, यूथ विग के प्रधान रमेश कुमार, वाइस प्रधान मनोज जैसवाल, महिला प्रधान सोनिका बेदी, सहयोगी सोनिया बजाज,सुषमा गर्ग एवं लता उपस्थित थे । माता चितपूर्णी मंदिर में मां दुर्गा का किया पूजन प्राचीन माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज में माता चितपूर्णी की जयंती के उपलक्ष्य दरबार में ज्योति प्रचंड कर भक्तों ने माता की पूजा की और श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया।
इस पवन पर्व पर सभी ने मां के चरणों में कोरोना महामारी को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की। दुर्गा स्तुति के बाद श्रद्धालुओं ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिला मंडल द्वारा गणपति आराधना कर तेरे नाम का लेके सहारा महिमा तेरी गाए. आदि भजनों के माध्यम से भगवती का गायन किया गया। पंडित भूपिदर गौतम ने बताया कि मां की भक्ति में वो शक्ति है जिससे रोग, शोक नष्ट होते हैं। माता की पूजा से आयु, यश व बल की वृद्धि होती है। हमें प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवती अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैी। भक्तों के कष्टों को दूर करती है। महामारी के इस दौर में हम सबको अपना व दूसरों का बचाव रखना चाहिए। इस अवसर पर मनी दीप मदान, शीतल वर्मा आदि ने मां दरबार में आरती की।