भारत विकास परिषद ने लगाया दिव्यांग सहायता कैंप
भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा द्वारा शहीदी पार्क में भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना के सहयोग से विकलांग सहायता कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : भारत विकास परिषद की मोगा शाखा द्वारा शहीदी पार्क में भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट लुधियाना के सहयोग से दिव्यांग सहायता कैंप लगाया गया। कैंप का आरंभ सूद पेस्टीसाइड के एमडी संजीव सूद ने भरत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व ज्योति प्रज्वलित कर की। कैंप में भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का निरीक्षण किया गया। इस कैंप में 40 जरूरतमंद मरीजों के कृत्रिम अंग, कैलिपर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर दी गई। अध्यक्ष सुमनकान्त विज, सचिव राजिदर सचदेवा, प्रकल्प प्रमुख विजय मदान, जिला प्रधान शिव पलता, कैशियर सुरिदर अग्रवाल ने बताया कि 15 जून को मरीजों को यह सुविधा देने के लिए नाप लिए गए थे। जिस तहत सोमवार को छ मरीजों को ट्राइसाइकिल, 23 मरीजों को कानों की मशीनें, पांच मरीजों को कृत्रिम अंग, चार मरीजों को कैलिपर, 2 मरीजों को बैसाखी दी गई। इस अवसर पूर्ण चंद महता, अरविन्द कुमार, करनैल सिंह, संजीव सूद, राकेश कोछड़, राकेश जैन,विजय अरोड़ा, प्रेम सिगल, शाखा अध्यक्ष सुमन विज, राजिदर सचदेवा, विजय मदान, मनमोहन अरोड़ा, यशपाल ग्रोवर, सुनील शर्मा, गुरजीत सिंह, मदन लाल, के आर जोशी, सतीश बंसल, सोहन लाल, धीरज मनोचा, राजीव कुमार, निशि राकेश विज, दीपक जयसवाल, मनोज जयसवाल, जयदीप कटारिया के अलावा अन्य हाजिर थे।