भाकियू ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना
मोगा भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया।
संवाद सहयोगी, मोगा
भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान धरने को जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह सैदोके, जिला महासचिव गुरमीत सिंह किशनपुरा कलां, जिला वित्त सचिव बलौर सिंह घलकलां ने संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खेती से संबंधित जो तीन अध्यादेश जारी किए हैं, वे किसान व लोक विरोधी है। इनके लागू होने से जहां फसलों की सरकारी खरीद बंद हो जाएगी, वहीं किसानों को फसलों का पूरा भाव नहीं मिलेगा। यदि बिजली संशोधन बिल 2020 लागू हो जाता है, तो किसानों को मिलती सब्सिडी तथा गरीबी को मिलती 200 यूनिट प्रति महीना सब्सिडी भी बंद हो जाएगा।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को रद किया जाए। साथ ही बिजली संशोधन बिल 2020 व भूमि ग्रहण कानून व संशोधन बिल रद किया जाए। डीजल, पेट्रोल के रेट कम किए जाएं, संघर्षशील किसानों व मजदूरों के जनसमूह व बुद्धिजीवियों के लिखने-बोलने एवं संघर्ष करने पर लगाई पाबंदी खत्म की जाए।
इस मौके पर गुरदेव सिंह किशनपुरा, मुख्तयार सिंह किशनपुरा, जंगीर सिंह हिम्मतपुरा, गुरचरण सिंह रामा, बूटा सिंह भागीके, केवल कृष्ण बधनी, सुखमन्द्र सिंह डेमरू, गुरदास सिंह सेखां कलां, गुरभिदर सिंह कोकरी, नछत्तर सिंह कोकरी कलां व नछत्तर सिंह आदि उपस्थित थे।