तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल, केस दर्ज
मोगा बधनी कलां पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने व नकदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसविदर सिंह ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
बधनी कलां पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने व नकदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसविदर सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत गांव बुट्टर कलां के सुखदीप सिंह ने दी है। उसने बताया है कि वह 19 अक्टूबर की सुबह करीब 9.15 बजे अपने दोस्त जसविदर के साथ मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर स्थित दरगाह के पास गांव के मनप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, लंबू पुत्र खीर सिंह, शमशेर सिंह पुत्र सेवक सिंह व तीन अज्ञात युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उनसे 18 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता सुखदीप सिंह ने बताया कि उसकी आरोपित शमसेर सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इसके चलते ही उक्त घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।