आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ढुडीके इकाई का किया गठन
आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने गांव ढुडीके में इकाई का गठन किया। इस दौरान वर्ष 2022 के चुनावों पार्टी के कार्यों तथा पार्टी की गतिविधियों संबंधी विचार विमर्श किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने गांव ढुडीके में इकाई का गठन किया। इस दौरान वर्ष 2022 के चुनावों, पार्टी के कार्यों तथा पार्टी की गतिविधियों संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मीडिया आइटी सेल के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी कंबोज ने पार्टी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान शरणजीत कौर ढुडीके को जिला मोगा के ब्लाक-1 का महिला विग अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिला महिला विग अध्यक्ष सुनीता आहूजा, जिला मोगा से शहरी अध्यक्ष महिला विग डा. सर्बजीत कौर बराड़ ने नवनियुक्त सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजीव अरोड़ा शहरी अध्यक्ष, गोरा गिल, जशनदीप सोढ़ी, हरप्रीत सिंह, सुनीता आहूजा, डा. सर्बजीत कौर बराड़, पुषपिदर कौर, गुरप्रीत कौर, परमजीत कौर, कुलविदर कौर, नसीब कौर, सुखमन कौर, हरमन कौर, विपिनजोत कौर आदि उपस्थित थे।