एक्शन कमेटी कल नहीं लगाएगी एसएसपी कार्यलय के सामने रोष धरना
डीजे कांड से जुड़कर बनी एक्शन कमेटी की बैठक कनवीनर निर्भय सिंह ढुडीके की अध्यक्षता में यहां संपन्न हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा: डीजे कांड से जुड़कर बनी एक्शन कमेटी की बैठक कनवीनर निर्भय सिंह ढुडीके की अध्यक्षता में यहां संपन्न हुई।
निर्भय सिंह ढुडीके ने कहा कि 16 दिसंबर को मोगा के एसएसपी कार्यलय के सामने रोष धरने को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोटईसे खां के मजदूर को मस्ते वाला में एक शादी समागम दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में करण सिंह कत्ल विरोधी एक्शन कमेटी बनाकर संघर्ष किया गया था। मोगा के सिविल अस्पताल में धर्मतोट के विधायक ने मजदूरों बारे अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिस कारण लोग विरोध करते हुए विधायक के ड्राईवर के ब्यानों पर संघर्षशील नेताओं समेत 80 के करीब लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले में लोक संग्राम मंच के प्रदेश अध्यक्ष तारा सिंह मोगा, मास्टर दर्शन टूर, प्रदेश कमेटी नेता कर्मजीत कोटकपूरा, ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता मंगा सिंह वैरोके को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि एक्शन कमेटी की एस.एस.पी से दो बार बैठकें हुई। जिसमें यह फैसला हुआ कि नेताओं को गिरफ्तारी पर स्टे दिया है तथा प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि केस की जांच करके जत्थेबंदियों को इंसाफ दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के जिला महासचिव बलदेव सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश नेता गुरदीप सिंह वैरोके, किरती किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह साफूवाला, भाकियू उगराहां के जिलाध्यक्ष अमरजीत सैदोके, पी.एस.यू के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह औलख, नौजवान भारत सभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
राजू