आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे लोग : गैरी
संवाद सूत्र धर्मकोट मिशन 2022 को लेकर हलका प्रभारी संजीव कोचर की अध्यक्षता में आम आदमी पा
संवाद सूत्र, धर्मकोट
मिशन 2022 को लेकर हलका प्रभारी संजीव कोचर की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी हलका धर्मकोट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पंजाब संगठन इंचार्ज गैरी वॉरिग ने कहा कि लोग अकाली-भाजपा, कांग्रेस से बहुत दुखी हैं और 2022 में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जितवाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के आधार पर पंजाब में भी लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। कोचर ने कहा कि पंजाब सरकार की घातक नीतियों का अंत निकट है और लोग इन दलों को 2022 में सबक सिखाएंगे। राजा देव मान, मनजिदर औलख, निर्मल सिंह कोट सदर खान, सुखबीर मंदिर, एडवोकेट नसीब सिंह बावा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।