विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में कबाड़ी बाजार के पास बेहोश मिला युवक, अस्पताल पहुंचाते ही मौत

Published: Mon, 03 Aug 2026 10:25 PM (IST)

मोगा के अकालसर रोड पर कबाड़ी बाजार के पास सोमवार शाम एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। समाज सेवा ...और पढ़ें

कबाड़ी बाजार के पास बेहोश मिला युवक। सांकेतिक फोटो

कबाड़ी बाजार के पास बेहोश मिला युवक। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. मोगा में कबाड़ी बाजार के पास युवक बेहोशी में मिला।

  2. समाज सेवा सोसायटी ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

  3. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के अकालसर रोड के निकट कबाड़ी बाजार के पास सोमवार को देर शाम एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। उसको इलाज के लिए समाज सेवा सोसायटी की ओर से मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ी बाजार के पास गुरतेज सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी कौर वाला बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के उपरांत मौका पर पुलिस पार्टी पहुंची। इसके उपरांत पुलिस पार्टी ने समाज सेवा सोसायटी को सूचना दी।

सोसायटी के सहयोग से बेहोशी की हालत में पड़े हुए युवक को उठाकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने उसको मृत घोषित कर दिया।