एक शरारत ने पहुंचाया मोगा मेयर की गरिमा को नुकसान
मोगा नगर निगम के सरकारी कार्यक्रम के बाद मेयर के बराबर खड़े होकर क्लर्क द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए क्लर्क का फोटो इन दिनों मोगा निगम से लेकर सचिवालय तक चर्चा में बना हुआ है। समारोह का ये चित्र वायरल होकर स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने पर इसे अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का अनादार माना जा रहा है। इसमें क्लर्क विपिन हांडा सलामी ले रहे हैं और मेयर अक्षित जैन बगल में हंस रहे हैं। गौरतलब है कि दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विपिन हांडा को नगर निगम की राजनीति में काफी करीब माना जाता रहा था। हांडा की तूती भी नि
सत्येन ओझा, मोगा
सरकारी कार्यक्रम के बाद मेयर के बराबर खड़े होकर क्लर्क द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए क्लर्क का फोटो इन दिनों मोगा नगर निगम से लेकर सचिवालय तक चर्चा में बना हुआ है। समारोह का ये फोटो वायरल होकर स्थानीय निकाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने पर इसे अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल का अनादार माना जा रहा है।
गौरतलब है कि दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विपिन हांडा की नगर निगम की राजनीति में मेयर का काफी करीब माना जाता रहा है। हांडा की तूती भी निगम में बोलती थी। इसके पीछे यही माना जाता था कि मेयर अक्षित जैन का हाथ पूरी तरह से विपिन हांडा पर है। इस बात को लेकर नगर निगम के कई मुलाजिम व अधिकारी भी खफा थे। मगर, वे हांडा के खिलाफ नहीं बोल पा रहे थे।
आजकल नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने मेयर अक्षित जैन की इमेज को काफी नुकसान पहुंचाया है। वीडियो व फोटो में मेयर की बजाय उनके बराबर खड़े होकर क्लर्क विपिन हांडा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते दिख रहे हैं। वहीं, मेयर सामान्य रूप से उनके साथ खड़े होकर हंसते दिख रहे हैं। इसी वीडियो व फोटो को मेयर व उनके चहेते क्लर्क के खिलाफ विरोधियों ने हथियार बना लिया। उन्होंने इस फोटो को निगम अधिकारियों के ऑफीशियल ग्रुप में वायरल करने के साथ ही चंडीगढ़ स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों को भेज दिया। हालांकि ये फोटो है तो स्वतंत्रता दिवस समारोह वाले दिन का। मगर इसे मुख्य कार्यक्रम के बाद खिचाया गया है।
इस संदर्भ में मेयर अक्षित जैन का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज को सलामी उन्होंने ही दी थी। जैसा कहा जा रहा है, वैसा समारोह के दौरान कुछ भी नहीं हुआ।
उधर, निगम कमिश्नर अनीता दर्शी ने बताया कि किसी ने ग्रुप में इस तरह का कोई फोटो डाला था, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।