सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
मोगा एक नूर सेवा वेलफेयर सोसायटी इंडिया की मोगा टीम ने सिविल अस्पताल में मंगलवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में मरीजों को फल बांटे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
एक नूर सेवा वेलफेयर सोसायटी इंडिया की मोगा टीम ने सिविल अस्पताल में मंगलवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि संस्था सेवा, संस्कार व सहयोग के संकल्प के साथ काम कर रही है। इस मौके पर जतिन अरोड़ा व रविकांत ने बताया कि सोसायटी के सदस्य मानवता की सेवा के लिए समर्पित हैं। इस मौके पर सोसायटी के निक्का सिंह, मुख्तियार सिंह, उत्तर भारत महिला विग प्रमुख रीमा रानी, भव्य अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें