सीढि़यों से गिरकर मजदूर की मौत
मोगा बेदी नगर में एक घर में एक मजदूर सोमवार दोपहर सीढि़यों से गिरकर मर गया। यह जानकारी चौकी फोकल प्वाइंट में तैनात हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 11:26 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
बेदी नगर में एक घर में एक मजदूर सोमवार दोपहर सीढि़यों से गिरकर मर गया। यह जानकारी चौकी फोकल प्वाइंट में तैनात हेड कांस्टेबल कमलजीत सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 47 वर्षीय बूटा सिंह बेदी नगर में एक घर में काम कर रहा था कि अचानक पांव फिसलने के कारण वह सीढि़यों से गिर कर जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान जब मकान मालिक उसे निकटवर्ती अस्पताल में ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें