मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस
मोगा थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव बुट्टर कलां में दो व्यक्तियों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना बधनी कलां पुलिस ने गांव बुट्टर कलां में दो व्यक्तियों से मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार दिलबाग सिंह ने बताया कि जगतार सिंह ने देबी सिंह, अर्श सिंह, चरनजीत कौर व हाकम सिंह पर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान जब उसका ताया मंदर सिंह उसे छुड़वाने आया, तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस पर उसे सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती करवाया गया है। शिकायतकर्ता ने मारपीट का कारण उसकी पत्नी का आरोपित देबी सिंह के साथ फोन पर झगड़ा होना बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें