शराबी दोस्त को घर छोड़ने गए युवक को पीटा
ांव तलवंडी भंगेरिया में हुए विवाद में शराबी दोस्त को उसके घर छोड़ने गए युवक से परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 05:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : गांव तलवंडी भंगेरिया में हुए विवाद में शराबी दोस्त को उसके घर छोड़ने गए युवक से परिवार ने मारपीट कर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती जगजीत सिंह (30) ने बताया कि शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने शराबी दोस्त को उसके घर छोड़ने चला गया, जिसका पास में ही निवास था। घर पहुंचने पर शराबी दोस्त के परिवार वाले उसके साथ बहसबाजी करने लगे कि हमारे लड़के को शराब पिलाई है। इस पर शराबी दोस्त का परिवार तथा पड़ोसी ने उसे तेजधार हथियार से पीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें