लोगों को 300 तुलसी के पौधे वितरित
स्थानीय श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा की ओर से तुलसी वितरण समागम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : स्थानीय श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर भारत विकास परिषद् की मोगा शाखा की ओर से तुलसी वितरण समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को 300 तुलसी के पौधे वितरित किया गया। अध्यक्ष सुमनकांत विज, सचिव राजिदर सचदेवा ने कहा कि तुलसी की पूजा सिर्फ इसलिए ही नहीं की जाती कि यह भगवांन विष्णु को प्रिय है, बल्कि जहां तुलसी में आध्यात्मिक गुण हैं, वहीं इसके औषधिय गुण भी हे। तुलसी एक औषधि भी हे, हर रोज चाय में इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों का अंत होता है। इसका प्रयोग बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में भी किया जाता हे। इसलिए हमें तुलसी का पोधा घर में •ारूर लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुरातन समय में हर घर के प्रांगण में तुलसी का पौधा लगाया जाता था। जिसकी पूजा की जाती थी। वर्तमान में भी हमें अपनी पुरातन संस्कृति को ताजा करते घर के प्रांगण में तुलसी का पौधा अवश्य लगाए। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख अशोक बेरी, संत लाल छाबड़ा शाखा अध्यक्ष सुमन कांत विज, सचिव राजिदर सचदेवा जिला प्रधान शिव पलता ,ललित मोहन गुप्ता, मदन बांसल, जगदीश तांगडी,निशी राकेश विज,चरणजीत गर्ग, संजीव बांसल, मनमोहन अरोड़ा और यश पाल ग्रोवर और अन्य उपस्थित थे।