यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आशा वर्करों को वितरित कीं 210 सुरक्षा किटें
कोरोना महामारी में बेखोफ होकर सेवाएं निभाने वाली आशा वर्करों और आशा फैसिलीटेटरज को किटें भेंट की।

संवाद सहयोगी, मोगा: कोरोना महामारी के दिनों में सर्वे कर रहीं आशा वर्कर को रविवार को समाज सेवी विनीत चोपड़ा ने सुरक्षा किटें वितरित कीं। सरकार ने इन आशा वर्करों को मास्क, सेनेटाइजर आदि कोई भी सुरक्षा से संबंधित सामान उपलब्ध नहीं कराया है।
विनीत चोपड़ा ब्लाक मोगा-1 के ढुडीके व अन्य स्थानों पर जाकर सुरक्षा किटें बांटी। सुरक्षा किटों में हैंड कैप, थ्री लेयर मास्क, सेनेटाईजर एवं अन्य सामान है। पहले दिन 210 किट आशा वर्कर संदीप कौर बुक्कनवाला रोड़, हरमिदर कौर लंडेके, राम प्यारी बुघीपुरा, सिकंदर कौर मैहना, सरुप कौर कोकरी, सर्वजीत कौर चड़िक को सौंपी। जो अपने-अपने ब्लॉक में आने वाली वर्करों को स्वयं किटें पहुंचाएंगी।
विनीत चोपड़ा ने बताया कि जब उन्हें आशा वर्करों के पाजीटिव आने की जानकारी मिली तो उन्होंने आशा वर्करों के साथ संपर्क स्थापित कर इनसे जरुरी वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की और किटें बनाकर बांटी।
