दुष्कर्म के आरोपी दो भगोड़े काबू
संवाद सहयोगी, मोगा : सीआइए स्टाफ मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुष्कर्म के मामले में ना
संवाद सहयोगी, मोगा : सीआइए स्टाफ मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुष्कर्म के मामले में नामजद दो भगौड़े आरोपियों को काबू किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस पार्टी द्वारा वीरवार को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।
सहायक थानेदार जस¨वदर ¨सह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दुष्कर्म तथा मारपीट करने के आरोप में थाना बाघापुराना पुलिस ने सुखदेव ¨सह सुक्खा व जगदीप ¨सह जस्सा वासी गांव चन्नू वाला के खिलाफ 30 अप्रैल 2015 को दुष्कर्म सहित मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया था। उक्त मामले मे दोनों आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते अदालत ने साल 2017 के मई माह में दोनों आरोपियों को भगोड़ा करार दे दिया था। इसी के चलते पुलिस ने वीरवार के दिन दोनों आरोपियों को गांव चन्नू वाला से काबू कर लिया।