विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मोगा में सड़क हादसा, एसयूवी और किआ कार की टक्कर में दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:17 PM (IST)

मोगा जिले के कोट ईसे खां के पास गांव गगड़ा में मंगलवार दोपहर एसयूवी और किआ कार की भीषण टक्कर ...और पढ़ें

मोगा सड़क हादसे में 2 की मौत और एक घायल।

मोगा सड़क हादसे में 2 की मौत और एक घायल।

HighLights

  1. मोगा में एसयूवी और किआ कार की भीषण टक्कर

  2. हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

  3. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा जिले में कोट ईसे खां के निकट गांव गगड़ा के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसयूवी और किआ कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

एक्सयूवी कार में सवार महिला और चालक ने तोड़ा दम

थाना कोट ईसे खां के एएसआइ नछत्तर सिंह विर्क ने बताया कि गांव गगड़ा के निकट एसयूवी और किआ कार की ड्राइवर साइड से आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में किआ कार में सवार महिला मनदीप कौर और कार चालक कुलदीप सिंह की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किआ कार में सवार लोग हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी एसयूवी गाड़ी गुरदासपुर जिले के बटाला की बताई जा रही है।

टक्कर के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है।

इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस की जांच के बाद दुर्घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।