ज्योति की लौ से 90 फीसद झुलसी नवयुवती
मोगा मोगा के पुली वाले मोहल्ले में रहने वाली एक 17 वर्षीय नवयुवती वीरवार दोपहर घर में जलाई गई ज्योति की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे परिजन सिविल अस्पताल मोगा लाए।
संवाद सहयोगी, मोगा
मोगा के पुली वाले मोहल्ले में रहने वाली एक 17 वर्षीय नवयुवती वीरवार दोपहर घर में जलाई गई ज्योति की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे परिजन सिविल अस्पताल मोगा लाए। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे मोगा मेडिसिटी रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय कोमल पुत्री गुरप्रीत सिंह निवासी पुली वाला मोहल्ला वीरवार दोपहर अपने घर में ज्योति जला रही थी। इस दौरान अचानक वह ज्योति की लौ की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। 90 फीसद झुलसने के कारण उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे मोगा मेडिसिटी रेफर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।