गणित व विज्ञान विषयों पर लगाई वर्कशॉप
संवाद सहयोगी, मोगा आरकेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को गणित व विज्ञान विषयों से संबंधित वर्
संवाद सहयोगी, मोगा
आरकेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को गणित व विज्ञान विषयों से संबंधित वर्कशॉप लगाई गई। इस वर्कशॉप में रिसोर्सपर्सन प्रो. जस¨वदर ¨सह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इसमें दशमेश पब्लिक स्कूल, एसडी स्कूल, सरकारी कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने भी जानकारी प्राप्त की। प्रो. जस¨वदर ¨सह ने विज्ञान जैसे कठिन विषयों को प्रैक्टिकल द्वारा समझाकर आसान कर दिखाया। उन्होंने सभी प्रैक्टिकल में विद्यार्थियों को शामिल किया, ताकि वो और भी अच्छे ढंग से समझ सकें। उन्होंने बताया कि हमारे आसपास जो कुछ भी घटित हो रहा है उन सबमें विज्ञान का योगदान है। इसे जानकर सभी हैरान हो गए। प्लस-2 के विज्ञान विषय से संबंधित न्यूटन का ला, इलेक्ट्रिकल करंट, मैग्नेटिक पोल इत्यादि बहुत ही अच्छे ढंग से बताए। अंत में ¨प्रसिपल रजनी अरोड़ा ने प्रो. जस¨वदर ¨सह का धन्यवाद किया और उन्हें स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।