तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
गांव चंदनवां में शनिवार सुबह घर से खाना-खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेलने गया दस वर्षीय बच्चा जैमल वाला रोड पर बने पार्क के पास तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव चंदनवां में शनिवार सुबह घर से खाना-खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेलने गया दस वर्षीय बच्चा जैमल वाला रोड पर बने पार्क के पास तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। उक्त बच्चा दो बहनों का भाई था।
गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि 10 वर्षीय सोमत सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र था। कोविड-19 के कारण बंद हुए स्कूल को लेकर वह अपने घर में रह रहा था। शनिवार को सुबह घर से खाना खाने के बाद साढे़ 9 बजे अपने दोस्तों के साथ जैमल वाला गांव को जाने वाली सड़क पर बने एक पार्क में खेलने के लिए चला गया। खेलते -खेलते पार्क में ही बने एक तालाब में नहाने लगा। पानी अधिक होने की वजह से वह डूब गया। उसके साथ गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी। थाना चड़िक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंचाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।