बैंक, सोसायटी व आढ़तियों का 17 लाख रुपये के कर्जदानर किसान ने निगला जहर, मौत
सरदूलगढ़ के गांव आलीके के किसान करमजीत सिंह (26) पुत्र जगतार सिंह ने जहर निगल लिया।
संस, सरदूलगढ़ : सरदूलगढ़ के गांव आलीके के किसान करमजीत सिंह (26) पुत्र जगतार सिंह ने जहरीली चीज निगल ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार करमजीत सिंह के पास छह एकड़ जमीन है व वह दस एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता आ रहा था। मगर खेती में घाटा पड़ जाने से उसके सिर पर बैंक, सोसायटी व आढ़तियों का करीब 17 लाख रुपया कर्जा हो गया था। जिसके चलते किसान ने जहर निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे माता-पिता व पत्नी मनदीप कौर व छह साल का बेटा छोड़ गया। झुनीर पुलिस के सहायक थानेदार करम सिंह ने बताया कि मृतक करमजीत सिंह का सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ से पोस्टमार्टम करवाकर 174 की कार्रवाई करते हुए मृतक देह परिवार के वारिसों के हवाले कर दी। जिसका आज उसके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव वासियों नें सरकार से पीडित परिवार की आíथक मदद करने व कर्ज माफ करने की मांग की है।