Move to Jagran APP

सेहतमंद शरीर के लिए योग जरूरी : साध्वी विशद प्रज्ञा

साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी की अगुवाई में तेरा पंथ जैन भवन में योग दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 04:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:29 AM (IST)
सेहतमंद शरीर के लिए योग जरूरी : साध्वी विशद प्रज्ञा
सेहतमंद शरीर के लिए योग जरूरी : साध्वी विशद प्रज्ञा

संसू, मानसा : साध्वी श्री विशद प्रज्ञा जी की अगुवाई में तेरा पंथ जैन भवन में योग दिवस सुबह छह बजे से 7.30 तक पारस जैन के निर्देशन में मनाया गया। साध्वी श्री विशद प्रज्ञा ने योग की व्याख्या करते हुए कहा कि योग आत्म दर्शन की सबसे विशेष व अहम विद्या है। योग समाधी युक्त जीवन जीने का संकल्प है। इसलिए शरीर को सेहतमंद रखना जरुरी है। सेहतमंद शरीर के लिए आसन, प्राणायाम, संतुलित आहार की तरफ विशेष ध्यान देना है। साध्वी जी ने कहा कि मन वचन, काया निरोग करने के लिए योग कर अपने जीवन को सार्थक बनाए। अंत में तेरा पंथ युवक परिषद के प्रधान अनुज जैन ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर तेरा पंथ सभा के प्रधान मुकेश जैन, महिला मंड़ल प्रधान किरणा जैन व युवक परिषद के मैंबर राहुल जैन, आशु जैन, नरेश बिरला, मणि, शिव, विशेष, हरी ओम के अलावा ओर भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.