Move to Jagran APP

बोहा में धान लगाते मजदूर हुए बेहोश

कस्बा बोहा में धान लगाते समय कुछ मजदूर जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 09:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 09:56 PM (IST)
बोहा में धान लगाते मजदूर हुए बेहोश
बोहा में धान लगाते मजदूर हुए बेहोश

संस, मानसा: कस्बा बोहा में धान लगाते समय कुछ मजदूर जहरीली गैस चढ़ने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं किसान मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मजदूरों की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन उन्हें जबरदस्ती छुट्टंी दे दी गई।

loksabha election banner

मोर्चा के जिला प्रधान निक्का सिंह के मुताबिक बोहा में मजदूर एक किसान के खेत में धान लगा रहे थे। शाम के वक्त उन्होंने छुट्टं के लिए कहा तो किसान ने जबरदस्ती उन्हें धान लगाने के लिए कहा। साथ ही कथित रूप से कोई जहरीली चीज मिला दी, जिससे कुछ मजदूर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो कुछ देर बाद उन्हें जबरदस्ती छुट्टंी दे दी गई। उन्होंने कहा कि आरोपित किसान पर कार्रवाई की जाए। उधर, थाना बोहा के इंचार्ज हरदयाल दास ने बताया कि धान में जहरीली चीज मिलाने जैसी कोई बात नहीं है। फिल्हाल पुलिस जांच कर रही है।

चलते ट्रक से गेहूं चोरी करता युवक नीचे गिरा, मौत मुलातानिया रिग रोड चौक के पास एक व्यक्ति चलते ट्रक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने गंभीर अवस्था में घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से एक टूटे हुआ मोबाइल के अलावा ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति चलते ट्रक से गेंहू की बोरियां चोरी कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह ट्रक से नीचे गिर गया और दुर्घटना का शिकार हो गया। थाना केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.