महिला का गला दबाकर हत्या करने वाले पति पर केस
सब डिवीजन सरदूलगढ के गाव करीपुर डुंम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण शनिवार को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 11:37 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:15 AM (IST)
संसू, सरदूलगढ़ : सब डिवीजन सरदूलगढ के गाव करीपुर डुंम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण शनिवार को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। गाव करीपुर डुंम वासी 28 साल की मृतक महिला ज्ञानों का पति मानक राम जो उसके चरित्र पर शक करता था। जिस कारण रात के समय गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि महिला का पति नशे का आदी है जिसके कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता है। इस बारे में डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल ने कहा कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता महिंदर राम के बयान पर महिला के पति मानक राम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें