बारिश व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड
संस, मानसा : वीरवार को शहर में शाम के समय हुई ओलावृष्टि से ठंड और बढ़ गई।
संस, मानसा : वीरवार को शहर में शाम के समय हुई ओलावृष्टि से ठंड और बढ़ गई। इलाके में बृहस्पतिवार की शाम को हुई बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरने का समाचार है। एक ओर यहां मानसा में सुबह से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए है, वहीं सुबह से ठंडी हवाओं से ठंड में इजाफा कर दिया है।
भले ही शाम करीब सात बजे के आसपास बारिश के साथ ओलावृषिट हुई है मगर इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
क्या कहते है मौसम विभाग के वैज्ञानिक
मौसम विभाग ने इस बारे में पहले ही बताया था, बृहस्पतिवार की शाम को हुई बारिश से कि दो दिनों में बारिश हो सकती है। ऐसे में हुई इस बेमौसमी बारिश से ठंड तो बढ़ेगी ही, साथ में कोहरा भी परेशान करेगा। क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुक्सान होने का अंदेशा बना हुआ है।