कर्मियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया एक दिन का वेतन
मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक दिन का वेतन देने का एलान किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 05:14 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन डिपार्टमेंट की टेक्निकल एंड मैकेनिकल ब्रांच मानसा ए की ओर से मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक दिन का वेतन देने का एलान किया है। जत्थेबंदी के प्रधान जगदेव सिंह घुरकनी ने कहा कि वर्किग कमेटी से किए गए विचार-विमर्श के बाद सभी साथियों ने सर्वसम्मति से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का एलान किया गया है। इस मौके पर बाबू सिंह फतेहपुर ने कहा कि सभी कर्मचारियों की ओर से इस मुश्किल समय में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी व तनदेही से दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने फंड देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें