Move to Jagran APP

मानसा में दो महिलाएं व एक पुरुष पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मानसा जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इसमें दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:08 AM (IST)
मानसा में दो महिलाएं व एक पुरुष पाए गए कोरोना पॉजिटिव
मानसा में दो महिलाएं व एक पुरुष पाए गए कोरोना पॉजिटिव

नानक सिंह खुरमी, मानसा

loksabha election banner

मानसा जिले में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इसमें दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। यह लोग मार्च मार्च महीने में दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल होने गए थे। सेहत विभाग ने पॉजिटिव पाये गए मरीजों सहित दो और लोगों को आइसोलेशन वार्ड में आज भर्ती कर लिया है।

दिल्ली स्थित तबलीगी जमात में शामिल होने वाले 11 लोगों को तीन दिन पहले सेहत विभाग ने इस्लामिया मस्जिद बुढलाडा में रखा था। विभाग ने समागम में भाग लेने वाले सभी 11 लोगों का सैंपल लिया था। इसमें 9 लोगों की रिपोर्ट आज आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक तीन लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। इसमें दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

सेहत विभाग ने आज पांचों लोगों को बुढलाडा से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। अब इन लोगों से अब तक संपर्क में आने वाले लोगों की सूची विभाग बना रहा है, जिससे उन लोगों को क्वारंटाइन किया जा सके।

स्थानीय लोगों के मुताबकि आज शाम को सेहत विभाग मानसा की टीम ने बुढलाडा के नोडल अफसर डॉक्टर अर्शदीप व सेहत विभाग की टीम समेत दो वैन के जरिए बुढलाडा पहुंचे व इस्लामिया मस्जिद से लोगों को लेकर मानसा के नेहरु कालेज में ले जाया गया।

सिविल सर्जन मानसा लाल चंद ने मामले को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि आज आई रिपोर्ट के मुताबकि तीन लोग कोरोना पॉजिटिव है। इनके अलावा जिन दो लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है, इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दिल्ली से आने के बाद वे लोग किससे से मिले थे। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी लेकर सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.