विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मानसा में बैटरी फटने से मैकेनिक सहित 3 लोग झुलसे, हादसे में ट्राला और मोटरसाइकिल जलकर राख

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:52 PM (IST)

मानसा में बठिंडा रोड पर एक ट्राले की बैटरी फटने से मैकेनिक सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें ...और पढ़ें

ट्राले का बैटरी फटने से मैकेनिक सहित तीन लोग झुलसे।

ट्राले का बैटरी फटने से मैकेनिक सहित तीन लोग झुलसे।

HighLights

  1. ट्राले की बैटरी फटने से मैकेनिक सहित तीन लोग झुलसे

  2. दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए एम्स बठिंडा रेफर

  3. आग लगने से ट्राला और एक मोटरसाइकिल जलकर राख

संवाद सहयोगी, मानसा। बठिंडा रोड़ पर एक ट्राले का काम करते बैटरी फटने से एक मैकेनिक सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए है। जिसमें दो की हालात गंभीर देखते उनको एम्स बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि एक का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आग पर फायर बिग्रेड की मदद से काबू डाला गया और घटना में ट्राले के अलावा एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी ठुठियावाली ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा रोड़ एक इलेक्टिशन वर्कशाप पर एक ट्राले की रिपेयर का काम चल रहा था कि इस दौरान अचानक ट्राले का बैटरी फट गया। बताया जा रहा है कि बैटरी फटने से मैकेनिक इंद्रपाल सिंह, उसका सहयोगी हरप्रीत सिंह और बलजिंदर सिंह आगे की चपेट में आए गए।

हादसे के बाद सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को मिलने के बाद तीनों को पीएचसी ख्याला कलां दाखिल करवाया गया। जहां से इंद्रपाल सिंह की हालात गंभीर देखते उसे बठिंडा के एम्स रेफर कर दिया गया और हरप्रीत सिंह और बलजिंदर सिंह को सिविल अस्पताल मानसा रेफर कर दिया गया।

एसएमओ डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह की हालात खरा होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स रेफर कर दिया गया। पक्ष्यदर्शिैयों के मुताबिक बैटरी फटने के बाद बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने ट्राले के अलावा वहां खड़ा एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड की मदद से समय रहते हादसे पर काबू डालने के चलते घटनास्थ्ल के बिलकुल सामने भारत प्रट्रोलियम कंपनी का पंप होने के चलते बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। पुलिस चौकी ठुठिया वाली के मुंशी गुरजीवन सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।