जमीन विवाद में गोली लगने से तीन लोग घायल
गांव सरदूलेवाला में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में एक लड़की और दो युवक घायल हो गए।
संस, सरदलगढ़ : गांव सरदूलेवाला में जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में एक लड़की और दो युवक घायल हो गए। लड़की को सरदूलगढ़ के डॉक्टरों ने अमृतसर के लिए रेफर कर दिया है, जबकि दोनों युवकों का इलाज सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र गुरतेज सिंह और जगजिन्दर सिंह निवासी सरदूलेवाला दोनों भाईयों का आपस में 13 एकड़ जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस पर हरविन्दर सिंह ने अपनी राइफल से अपने भाई जगजिन्दर सिंह पर फायर किए। वहां मौजूद जगजिन्दर सिंह की लड़की जसकरनजीत कौर (24) उनके बीच आ गई। गोली उसके पास से निकली। उसे सरकारी अस्पताल सरदूलगढ़ में इलाज के लिए ले जाया गया, डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया।
वही झगड़े में मामूली जख्मी निर्मल सिंह, करमप्रीत सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह को सरकारी अस्पताल सरदूलगढ़ में इलाज चल रहा है।
जब इस संबंध में थाना मुखी सरदूलगढ़ गुरदीप सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।