कृषि को लेकर लाए तीनों कानून किसानों के हित में: बांसल
दफ्तर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र द्वारा कृषि संबंधी लाए गए तीनों कानून किसानों के हित में हैं।
जासं, मानसा : भाजपा के प्रदेश उप प्रधान प्रवीन बांसल ने मानसा में भाजपा नेता हरदेव सिंह ऊभा के दफ्तर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र द्वारा कृषि संबंधी लाए गए तीनों कानून किसानों के हित में हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उप प्रधान सुखवंत सिंह धनौला व जिला के नेता भी मौजूद थे। उन्होंने ने कहा की इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलेगा तथा उनकी की आय बढ़ेगी। कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं द्वारा गुमराह करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। तीनों कानूनों में किसानों की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसी भी तरह
के बदलाव की कोई बात नहीं कही।
उन्होंने कहा कि फेडरल स्ट्रक्चर की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने खुद सबसे अधिक फेडरल स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया, धारा 356 का दुरुपयोग कर राज्य सरकारों को बर्खास्त किया आज उसे संघीय ढांचे की बात
करना शोभा नहीं देता। इस मौके पर मानसा भाजपा टीम में से स्टेट मेंबर सतीश गोयल, जिला प्रधान मक्खन लाल, अमरीजत कटोदिया , माधो मुरारी, विनोद काली, रोहित बंसल, जीवन जिदल मौजूद थे।