Move to Jagran APP

जागरुकता की कमी के चलते किसान जला रहे हैं पराली

विनोद जैन, सरदूलगढ़ : किसानों की ओर से जलाई जा रही पराली का धुआं रोकने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:52 PM (IST)
जागरुकता की कमी के चलते किसान जला रहे हैं पराली
जागरुकता की कमी के चलते किसान जला रहे हैं पराली

विनोद जैन, सरदूलगढ़ : किसानों की ओर से जलाई जा रही पराली का धुआं रोकने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है लेकिन सरकार की हर कोशिश असफल होकर रह गई। सरकारी फरमान न तो किसानों को समझा सके ओर न ही डरा सके हैं। स्थानीय क्षेत्र के आसपास रोजाना दर्जनों स्थानों पर किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही है। लेकिन पुलिस व प्रशासन मूकदर्शक बना देख रहा है। इस बारे में डीएसपी सरदूलगढ संजीव कुमार ने कहा कि उनकी डिवीजन में आते क्षेत्र में किसी भी थाने में किसी किसान के खिलाफ कोई केस दर्ज नही किया गया ओर न ही कोई शिकायत आई है। जबकि धुएं से बच्चों, बुजुर्गो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बच्चों के माहिर डॉक्टर दलजीत ¨सह ने कहा कि धुएं से पीड़ित मरीजों की गिनती में काफी इजाफा हुआ है और आने वाले दिनों में ओर इजाफा हो सकता है।

loksabha election banner

किसान यूनियन कादिया के जिला प्रधान हरदेव ¨सह कोटधरमू व ब्लॉक प्रधान बाबू ¨सह ¨धगड ने कहा कि पराली को बिना जलाए पराली खेत में मिलाने के लिए किसानों को काफी खर्च करना पड़ता है। अगर सरकार किसानों को बनती आर्थिक सहायता दे तो पराली जलाना रोका जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.