मेधावी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा दिलवाएंगे : डॉ. राजी
प्रधान डॉ. राजिदर सिंह राजी और जिला टीम ने 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं से मिले।
जासं, मानसा : सहायता ग्रुप लुधियाना के सूबा प्रधान डॉ. राजिदर सिंह राजी और जिला टीम ने 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं से मिले। यह छात्राएं सहायता ग्रुप के माध्यम से मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। गरीब परिवारों से संबंधित जसप्रीत कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी बाजेवाला ने 450 में से 448 अंक और सिमरजीत कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी बुढलाडा की तरफ से 450 में से 449 अंक प्राप्त कर राज्य में शानदार प्रदर्शन किया गया है। बंद पड़े स्कूल-कॉलेजों के कारण ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चियों को स्मार्ट मोबाइल फोन बांटे गए।
इस समय गांव रल्ला में बीते दिनों कर्ज से दुखी किसान बूटा सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। सहायता ग्रुप ने उसके बच्चों की शिक्षा और पत्नी का उपचार करवाने का आश्वासन दिया है।
डॉ. राजी ने ग्रुप के सरप्रस्त डॉ. हरकेश सिंह संधू (एनआरआइ) के कहने पर परिवारों के साथ बातचीत के दौरान विश्वास दिलाया कि परिवारों की लड़कियों जो भी शिक्षा हासिल करना चाहतीं है, उसका सारा खर्च सहायता ग्रुप करेगा।
इस मौके पर ग्रुप के जिला प्रधान बलजिदर सिंह घाली, सूबा नेता आरपी सिंह, जिला खजांची मदन लाल कुसला व मैंबर गोपाल अकलिया आदि उपस्थित थे।