शिरोमणि अकाली दल सात मार्च को करेगा मानसा में विशाल रैली
पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा सात मार्च को हलका मानसा में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
संसू, सरदूलगढ़ : पंजाब सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा सात मार्च को हलका मानसा में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को सफल बनाने के लिए अकाली दल के नेता व राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड द्वारा हलका सरदूलगढ़ में रैलियां की जा रही हैं।
इसी के तहत उन्होंने गाव रोडकी, झडा खुर्द, झडा कला, नाहरा, मानखेडा, संघा, लुहार खेडा, राजराणा, करंडी, खैरा कला के अलावा शहर के समूह 13 वार्ड में पार्टी वर्करों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश वासियों का मोह सरकार से भंग हो चुका है। वहीं कैप्टन सरकार द्वारा प्रदेश वासियों से चुनाव में किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया। इस कारण प्रदेश वासियों में सरकार के प्रति रोष है।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सात मार्च को मानसा में विशाल रैली करेगा। इस रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंचेंगे। उन्होंने समूह वर्करो को इस रैली में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जगदीप सिंह ढिल्लों, नगर पंचायत के प्रधान जतिंदर जैन, पूर्व प्रधान तरसेम चंद भोली, सर्कल जत्थेदार बलदेव सिंह, केवल चंद, प्राण नाथ, धरमिंदर जैन, हेमंत सिंह, अजय कुमार नीटा, विजय कुमार व अन्य मौजूद थे।