आग लगने से युवक झुलसा
बहन से मिलने गए एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। इस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 04:03 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : गांव संघा में अपनी बहन से मिलने गए एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। इस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। वहीं सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से घायल युवक को मानसा रेफर कर दिया गया। गांव फत्ता मालोका निवासी काका सिंह (40) पुत्र नछत्तर सिंह अपनी बहन को मिलने सरदूलगढ़ के गांव संघा में गया हुआ था व अचानक उसे आग लग गई। आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें