कलस्टर स्तरीय खेलों में स्नावर स्मार्ट स्कूल भूपाल की टीम विजेता
प्राइमरी स्कूलों की कलस्टर स्तरीय खेलों में सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 04:55 PM (IST)
संसू, जोगा : प्राइमरी स्कूलों की कलस्टर स्तरीय खेलों में सनावर स्मार्ट स्कूल भूपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन खेलों में स्कूल की लड़कियों की कबड्डी टीम ने पहला, शतरंज में लड़कियों की टीम ने दूसरा, स्केटिग स्पर्धा (लड़के) में पहला और कबड्डी (लड़के) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिसिपल बलजीत सिंह बल्ली ने विजेता खिलाड़ियों तथा स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक गुरदीप सिंह चहल और प्रभदीप कौर को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य में भी शानदार प्राप्तियां कर इस स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें