शिअद एससी विग के सर्कल प्रधानों की सूची जारी
शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई ने पार्टी के नेताओं के साथ विचार करने के उपरांत मानसा के एससी विग के सर्कल प्रधानों की सूची जारी की है।
जासं,मानसा : शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी को निचले स्तर तक मजबूत करने के लिए पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई ने पार्टी के नेताओं के साथ विचार करने के उपरांत मानसा के एससी विग के सर्कल प्रधानों की सूची जारी की है।
सूची जारी करते जगदीप सिंह नकई हलका इंचार्ज मानसा और जिला प्रधान एससी विग मानसा रंगी खारा ने बताया कि एससी विग सर्कल शहरी मानसा के प्रधान गुरमेल सिंह बिल्लू, शहरी दो के प्रधान जुगराज सिंह राज पेंटर, सर्कल भीखी के शहरी प्रधान जनकी सिंह, सर्कल भीखी देहाती के प्रधान भुपिन्दर सिंह ढैपयी वाले व जगसीर सिंह को जोगा सर्कल का शहरी प्रधान नियुक्त किया है। जगदीप सिंह नकई ने कहा कि पार्टी के अन्य वर्करों को जल्दी ही अन्य स्थानों की पदाधिकारियां से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके भूरा सिंह भाई देसा, बीकर सिंह मंघाणिया, स्वणर् सिंह हीरेवाला, विनोद कुमार शर्मा ख्याला आदि मौजूद थे।