Move to Jagran APP

700 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

सात सौ जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 11:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 11:09 PM (IST)
700 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन
700 जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

संस मानसा: श्री चिताहरण महादेव रेलवे त्रिवेणी मंदिर की ओर से रविवार को सात सौ जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया गया। त्रिवेणी मंदिर के अध्यक्ष अशोक लाली ने कहा कि विधवा महिलाओं को शहरवासियों के सहयोग से राशन दिया जा रहा है। राशन देने की रस्म विशाल जैन गोल्डी, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम बंसल, सुरिद्र लाली आदि ने निभाई। यहां अनिल भाटिया, ज्ञान चंद, काला राम, राम चंद्र, राजस्थानी, बहादुर चंद, राजू व नत्थू राम आदि हाजिर थे। मुफ्त कैंप में दिल के मरीजों की जांच

loksabha election banner

संस मानसा: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मानसा मेडिसिटी सुपरशपैसलिटी अस्पताल के दिल के रोगों के माहिर डा. विवेक जिदल डीएम कारडीलोजिस्ट की ओर से लगाए गए दिल के रोगों के कैंप का उद्घाटन एसोसिएशन के मुख्य सरपरस्त मिट्ठू अरोड़ा ने किया।

अध्यक्ष भगवान दास मित्तल ने कहा कि कैंप में मुफ्त डाक्टरी सलाह, ईसीजी शूगर व दिल के संबंधित टेस्ट व चेकअप के अलावा दवाई भी फ्री दी गई। यहां मैनेजमेंट सदस्य अशोक तायल, गौरव मिगलानी, श्याम सुंदर, बलविदर बंसल, बाबू लाल शर्मा, तीर्थ सिंह मित्तल, नसीब चंद, मंगत राय अरोड़ा, रूप चंद परोचा, तरसेम फत्ता, दर्शन जोगा, सेठी सिंह सरा, दर्शन झब्बर, नारायण कंसल, कालू राम, प्रमोद प्रकाश, अवतार सिंह मान, जगतारन सिंह, मुकंद सिंह, सुभाष बंसल, सुरिदर कौर, किरन मित्तल, कमलेश रानी व आदि हाजिर थे।

गरीब महिला का निश्शुल्क आपरेशन किया रविवार को पित की पथरियों से परेशान एक महिला सहारा मुख्यालय में पहुंची और सहायता की गुहार लगाई। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने स्टेडियम के पास रामां अस्पताल के डा. मनीश गुप्ता से संपर्क किया। इसके बाद डा. गुप्ता ने 45 वर्षीय जसवीर कौर का बिलकुल मुफ्त आपरेशन किया। दवाइयां रहने और खाने-पीने का भी खर्चा खुद वहन किया। सहारा द्वारा डा. मनीश गुप्ता का आभार प्रकट किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.