कर्ज माफी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
जासंमानसा सीपीआइ एमएल लिबरेशन मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब व पंजाब किसान यूनियन द्वारा निजी फाइन
जासं,मानसा : सीपीआइ एमएल लिबरेशन, मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब व पंजाब किसान यूनियन द्वारा निजी फाइनांस कंपनियों व बैंक के कर्ज के जाल से गरीबों को मुक्त करवाने के लिए स्थानीय अनाज मंडी में विशाल कर्ज मुक्ति रैली आयोजित की गई।
इस मौके पर मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रदेश प्रधान कामरेड भगवंत समाओं, प्रदेश सचिव कामरेड हरविदर सेमा, पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान रुलदू सिंह मानसा, सीपीआइ एमएल लिबरेशन के केंद्रीय नेता कामरेड राजविदर सिंह राणा ने कहा कि सरकार द्वारा बडे़ घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब विरोधी नीतियां बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि आरबीआइ द्वारा किस्त वसूलने पर 31 अगस्त तक रोक लगाई गई है, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2021 किया जाए।
इस मौके पर बाबा बुझा सिंह यादगारी भवन के चेयरमैन कामरेड नछत्तर खीवा, सुखदर्शन नत्त, अमरीक समाओं, जसवीर कौर, महिदर कौर, सुखप्रीत कौर, मनजीत कौर जोगा, कृष्णा कौर मानसा, डॉ.धन्ना मल गोयल, गुरजंट सिंह मानसा, परमजीत कौर मुदकी, सतनाम सिंह फरीदकोट, राम फल सिंह, प्रदीप, जीत सिंह बोहा, निक्का सिंह, सुखजीत सिंह मौजूद थे। मंच संचालन विदर अलख ने किया।