पंजाब के मानसा में तेज रफ्तार कार का कहर, PRTC कर्मचारी को कुचला; मौके पर तोड़ा दम
बुढ़लाडा के पास रतिया हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी दविंदर सिंह की मौत हो गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे।
HighLights
तेज रफ्तार कार ने पीआरटीसी कर्मचारी को कुचला, मौत
मुआवजे और नौकरी की मांग पर हाईवे जाम
विधायक ने परिवार को सरकारी मदद का आश्वासन दिया
संवाद सूत्र, बुढ़लाडा। रतिया हाईवे पर शनिवार सुबह तड़के एक सड़क हादसे में पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट यूनियन 2511 के कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, मृतक की पहचान बोहा निवासी दविंदर सिंह के रूप में हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक को टक्कर मारने के बाद गाड़ी हाईवे पर एक दुकान का शटर तोड़ने के बाद अंदर जा घुसी , घटना के बाद गुस्साए साथी कर्मचारियों ने दविंदर सिंह की लाश को नहर पर रखते हाईवे को जाम कर दिया गया, हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह सुबह 04 बजे बुढ़लाडा डिपो से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली पहले रूट की बस की बतौर चालक ड्यूटी पर जाने के लिए अपनी बाइक पर करीब साढ़े तीन बजे बोहा से बुढ़लाडा डिपो जाने के लिए घर से निकला था कि बोहा बस स्टैंड से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे के बाद गाड़ी एक दुकान का शटर तोड़ने के बाद उसके अंदर जाए घुसी,घटना में दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई
तीन बच्चों का पिता था दविंदर
घटना की सूचना मिलने के बाद पीआरटीसी बुढलाडा डिपो के कॉन्ट्रैक्ट यूनियन 2511 के कर्मचारी और वर्कर बड़ी तादाद में पहुंचे और गुस्साए कर्मचारियों ने मृतक की लाश को सड़क पर रखते रोड जाम कर दिया गया, मृतक अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पेंशन और बीमा की राशि देने की मांग की गई, कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक भी दविंदर सिंह का संस्कार नहीं करेंगे।
विधायक ने की प्रदर्शनकारियों से बातचीत
हादसे के बाद विधायक प्रिंसिपल बुधराम, नायब तहसीलदार ह्रदयपाल सिंह थाना इंचार्ज बोहा बलदेव शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से उनकी बातचीत की गई, इस दौरान विधायक ने परिवार को मिलने वाले मुआवजे को लेकर सरकार से बातचीत करने का भरोसा दिया लेकिन कर्मचारी यूनियन अपनी मांगे पूरी करवाने पर अड़ी हुई थी। इस दौरान पीआरटीसी डिपो अधिकारियों की ओर से परिवार को मिलने वाले बीमा की राशि की कार्रवाई पूरी कर दी गई
