Move to Jagran APP

मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब ने लंगर लगाया

अनुसूचित जाति के भाईचारे की ओर से गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर लंगर लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब  ने लंगर लगाया
मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब ने लंगर लगाया

जासं, मानसा : मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब की अगुआई में अनुसूचित जाति के भाईचारे की ओर से गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर लंगर लगाया गया। यह लंगर खेती कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों में वितरित किया गया।

loksabha election banner

मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रदेश प्रधान कामरेड भगवंत सिंह समाओं ने कहा कि सिख इतिहास कुर्बानी से भरा हुआ है। इस कुर्बानी में अपना अहम योगदान डालने वाले अनुसूचित जाति के सिखों से भेदभाव किया जाता था। लेकिन 12 अक्टूबर, 1920 में किए आंदोलन के बाद अनुसूचित जाति के भाईचारे को श्री दरबार साहिब में दाखिल होने दिया गया था। इस दिन को समर्पित यह लंगर लगाया गया।

इस अवसर पर जिला सचिव कामरेड गुरमीत सिंह, डीटीएफ के जिला प्रधान गुरप्यार सिंह कोटली, जिला सचिव अमलोक सिंह, ब्लॉक प्रधान परमिदर सिंह, मजदूर मुक्ति मोर्चा के हरविदर सिंह सेमा, प्रितपाल सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.