नगर सुधार ट्रस्ट की बैठक में समस्याओं पर किया विचार
शहर की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए नगर सुधार ट्रस्ट का गठन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:27 PM (IST)
संस, सरदूलगढ़ : शहर की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने व सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए नगर सुधार ट्रस्ट का गठन किया गया। इस संबंध में कामरेड लाल चंद की अगुआई में नगर सुधार ट्रस्ट की बैठक की गई। बैठक में स्ट्रीट लाईटें, सफाई व खस्ता हालत सड़कों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का फैसला किया गया। इस मौके प्रो. बिकरजीत सिंह साधूवाला, बलदेव सोनी, सतपाल सूरतिया, सतपाल फता, कामरेड आत्मा राम, शिव कुमार, काका उप्पल, सुरिदर कुमार तायल, सोनी गर्ग, गगी गर्ग, सतपाल रोडी, राजीव विज व खेम चंद मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें