पराली जलाने वाले अज्ञात किसानों पर केस
जिला पुलिस की ओर से बुधवार तक अज्ञात किसानों पर करीब दो दर्जन केस दर्ज किए गए।
जासं, मानसा : पराली को आग लगाए जाने के मामले में जिला पुलिस की ओर से बुधवार तक अज्ञात किसानों पर करीब दो दर्जन केस दर्ज किए गए। हैरानी की बात यह है कि सिविल व पुलिस प्रशासन के पास किसान का पूरा ब्यौरा होने के बावजूद किसान को अज्ञात लिखा जा रहा है। अब पुलिस व सिविल प्रशासन के राडार पर अब वह किसान भी हैं जोकि अगले कुछ दिनों में पराली को आग लगाने जा रहे हैं।
सरकारी तौर पर सिविल प्रशासन व पुलिस के पास उस किसान की फोटो भी है। किसान के जमीन के कागजात रखने वाला रेवेन्यू स्टाफ भी है तथा पुलिस बल की सुरक्षा के साथ-साथ किसान की ओर से आग लगाए जाने वाले किसान की सुबूतों के तौर पर फोटो भी है, जोकि सेटेलाइट से मिल जाती है। फिर उन्हें अज्ञात लिखा जा रहा है।
इस बारे में एसएसपी सुरिदर ने कहा कि हमें जो जिला मैजिस्ट्रेट की ओर से सरकारी आदेश प्राप्त होते हैं। हम उसी हिसाब से किसानों पर केस दर्ज करते है। उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारी नजर सेटेलाइट द्वारा रखी जा रही है, मगर फिर भी इसे सरकारी आदेशनसार अगले समय में किसान के खिलाफ दर्ज मामले में नाम भी जोड़ सकते हैं