स्टांप ड्यूटी बढ़ाए जाने का शहरवासियों ने किया विरोध
पंजाब सरकार द्वारा शहरी आबादी में जल सप्लाई व वातावरण सुधार को लेकर फंड एकत्रित करने के लिए शहरी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत स्टांप ड्यूटी बढ़ाए जाने से लोगो में रोष है।
विनोद जैन, सरदूलगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा शहरी आबादी में जल सप्लाई व वातावरण सुधार को लेकर फंड एकत्रित करने के लिए शहरी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत स्टांप ड्यूटी बढ़ाए जाने से लोगो में रोष है। उनका कहना है कि सरकार कई प्रकार के टैक्स लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
लोगों को लूटा जा रहा : पवन
भाजपा मंडल सरदूलगढ़ के प्रधान पवन जैन ने कहा कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। विकास के नाम पर लोगों पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर प्रदेश वासियों पर आíथक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले सरकार ने बस किराया व बिजली के दाम बढ़ाए अब रजिस्ट्री के दाम बढ़ा कर लोगो को लूटा जा रहा है।
लोगों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ : जतिदर जैन
नगर पंचायत सरदूलगढ़ के प्रधान जतिदर जैन बोबी ने कहा कि प्रोपर्टी के दाम पहले ही काफी नीचे आ गए हैं। इस कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब पंजाब सरकार द्वारा शहरी रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत स्टांप ड्यूटी बढ़ा दी गई है। इससे लोगों पर आíथक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरी जल सप्लाई में सुधार लाने के नाम पर पैसा एकत्र कर रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के लोग पानी पर पहले ही बिल अदा कर रहे हैं।
सरकार का फैसला निंदनीय : नेम चंद
आम आदमी पार्टी के नेता नेम चंद चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सुविधाएं देने की बजाए लोगों पर टैक्स लगाकर उनका जीना मुश्किल कर रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में स्टांप ड्यूटी तीन व पांच प्रतिशत है। उन्होंने पंजाब सरकार के फैसले की निदा करते इसे रद करने की मांग की ।
फैसला वापस ले सरकार : कुलदीप सिंह
बसपा नेता कुलदीप सिंह सरदूलगढ़ ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रोपर्टी के दाम पहले ही 30 से 35 प्रतिशत तक रह गए हैं। इस कारण लोगो की आíथक दशा खराब हो चुकी है, लेकिन पंजाब सरकार ने स्टांप ड्यूटी बढ़ाकर लोगो के जख्मों पर नमक लगाया है। सरकार के इस फैसले से लोगों पर बोझ बढ़ेगा । उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि कहा कि स्टांप ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए।