परमजीत सिंह बने पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ की प्रशासकीय कमेटी के मेंबर
बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट परमजीत सिंह को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ की प्रशासकीय कमेटी का मेंबर नियुक्त किया गया है।
संस, सरदूलगढ़ : स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट परमजीत सिंह को पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ की प्रशासकीय कमेटी का मेंबर नियुक्त किया गया है। जिससे बार एसोसिएशन सरदूलगढ़ में खुशी की लहर पाई जा रही है। इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ बार कौंसिल ऑफ पंजाब के वाइस चेयरमैन गुरतेज सिंह ग्रेवाल ने सरदूलगढ पहुंचकर एडवोकेट परमजीत सिंह को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन सरदूलगढ द्वारा बार कौंसिल के चेयरमैन हरप्रीत सिंह बराड व वाइस चेयरमैन गुरतेज सिंह ग्रेवाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन सरदूलगढ के प्रधान तरविदर सिंह माखा, सचिव नवनीत सिंह खुडाणिया, सतपाल सिंह दियोल, संदीप सिंह, जोगिदर सिंह, वीर चंद जिदल, चेतन जैन, भूष्ण बांसल, केतन गोयल के अलावा अन्य मौजूद थे।