भाजपा से कभी भी समझौता संभव नहीं: रोमाना
पंजाब के किसानों के हितों पर डाका मारने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता कभी भी संभव नहीं हो सकता
संस,भीखी : पंजाब के किसानों के हितों पर डाका मारने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ समझौता कभी भी संभव नहीं हो सकता ,क्योंकि केंद्र में किसान विरोधी कानून लाकर भाजपा ने किसानों को बड़े पैमाने पर खत्म करने की कोशिश की है। बुधवार को अकाली दल बादल यूथ विग के राष्ट्रीय परधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने यूथ आगू एडवोकेट कुलशेर सिंह रूबल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली भाजपा आने वाली विधानसभा चुनावों में विधानसभा की सीढि़यां पर जाना भी भाजपा को नसीब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून का कांग्रेस द्वारा विरोध करना महज एक ड्रामा है, केंद्र सरकार और कैप्टन सरकार फिक्स मैच खेल रही है। इस मौके जिला प्रधान गुरमेल सिंह,डाक्टर निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल, गुरदीप सिंह टोडपुर, एडवोकेट कुलशेर सिंह, बल्लम सिंह कलीपुर ,अमरजीत सिंह ,हरमेल सिंह ,बलविदर शर्मा ,सुखदीप सिंह, निक्कू कोटडा, हरविदर सिंह, लखबीर सिंह, विजय कुमार और राम सिंह उपस्थित थे।