समुद्री तट पर तूफान से नेवी जवान शहीद
ाीलंका के समुद्री तट पर गत दिवस आए तूफान में मानसा के गांव उड़त सैदेवाला निवासी नेवी के 25 वर्षीय जवान तरुण शर्मा शहीद हो गए। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 09:59 PM (IST)
संसू, बोहा : श्रीलंका के समुद्री तट पर गत दिवस आए तूफान में मानसा के गांव उड़त सैदेवाला निवासी नेवी के 25 वर्षीय जवान तरुण शर्मा शहीद हो गए। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
भारतीय नेवी का समुद्री जहाज तमिलनाडु व श्री लंका के बीच पड़ते समुद्री बंदरगाह कुरमकराम पर रुका हुआ था। नौजवान सैनिक तरुण शर्मा उक्त तूफान में फंस गए और उनके सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। उसकी मृतक देह 30 जुलाई को गांव पहुंचने की उम्मीद है। यहां उसका सरकारी सम्मानों से संस्कार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें